आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को हाईकोर्ट से राहत, दो पैन कार्ड मामले में सज़ा हुई निलंबित
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को दो पैन कार्ड मामले में आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान की ज़मानत अर्ज़ी मंज़ूर कर ली। हाईकोर्ट ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया लेकिन उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी। हिंदुस्तान ने कानूनी जानकारों के हवाले से बताया कि आजम अभी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे।