आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी की संपत्ति की गई कुर्क, ₹1,170 करोड़ है मार्केट वैल्यू
ईडी ने रामपुर (उत्तर प्रदेश) में सपा नेता आज़म खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की ज़मीन और इमारत धनशोधन रोधी कानून के तहत कुर्क कर ली है। यूनिवर्सिटी की मौजूदा मार्केट वैल्यू लगभग ₹1,170 करोड़ है। ईडी ने इस मामले में अगस्त में छापेमारी की थी और रामपुर जेल में बंद आज़म खान से पूछताछ भी की थी।