'मेरा जन्मदिन नहीं है': पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं की बधाई पर पंजाब के सीएम चन्नी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी। चन्नी ने बाद में एक स्पष्टीकरण देते हुए ट्वीट किया, "सभी की बधाइयों के लिए मैं आभारी हूं, हालांकि आज मेरा जन्मदिन नहीं है।" पीएम मोदी ने चन्नी के 'अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु' की कामना की थी।