आज या कल अच्छी खबर मिलेगी: उत्तराखंड के टनल में फंसे 41 मज़दूरों को लेकर अधिकारी

उत्तराखंड के टनल में फंसे 41 मज़दूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर सड़क परिवहन के अतिरिक्त सचिव (तकनीकी) महमूद अहमद ने कहा है कि बुधवार या गुरुवार सुबह तक अच्छी खबर मिलेगी। उन्होंने कहा, "39 मीटर तक खुदाई हो चुकी है...मलबे में 800-मिलीमीटर की पाइप डाली गई है। हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

Load More