बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 391.26 अंक बढ़कर 80,351.64 पर जबकि निफ्टी 112.65 अंक चढ़कर 24,433.20 पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 50 में शामिल देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी के शेयर सर्वाधिक 6.52% चढ़कर ₹12,807 पर बंद हुए।