उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयर आज (शुक्रवार) 4.99% टूटकर ₹41.47 पर बंद हुए। सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) द्वारा रिलायंस पावर और उसकी सहायक कंपनियों को भविष्य में आने वाले किसी भी टेंडर के लिए बोली लगाने से 3 साल के लिए बैन किए जाने के बाद ऐसा हुआ है।