आज राजस्थान में कहां-कहां दर्ज हुआ सबसे कम न्यूनतम तापमान?
आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान के पिलानी में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0°C दर्ज किया गया। वहीं, चूरू में 4.2°C, अलवर में 4.4°C, गंगानगर में 5.3°C, जैसलमेर में 6.5°C, सीकर में 7.0°C बीकानेर में 7.2°C और फलोदी में 9°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। आईएमडी ने अलवर, भरतपुर सहित 6 ज़िलों में आज घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।