आज रात 3 घंटे से ज़्यादा समय तक बंद रहेगी दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली: भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे ने बताया है कि तकनीकी रखरखाव के चलते दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) रविवार रात 11:45 बजे से सोमवार सुबह 03:15 बजे तक बंद रहेगी। बकौल रेलवे, सभी पीआरएस सेवाएं जैसे आरक्षण, कैंसिलेशन, चार्टिंग, इंटरनेट बुकिंग, 139 पर पीआरएस इन्क्वायरी और ईडीआर बंद रहेंगी। गौरतलब है, होली के मद्देनज़र रेलवे ने विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का एलान किया है।