अगस्त 2023 का पहला सुपरमून आज (मंगलवार) रात नज़र आएगा। भारत में सुपरमून आधी रात 12:02 बजे के बाद चरम पर होगा। इस महीने दूसरा सुपरमून 30 अगस्त को दिखाई देगा और दुर्लभ होने के कारण इसे ब्लू मून भी कहा जाता है। इसके बाद अगस्त के महीने में दो फुल सुपरमून 14 साल बाद 2037 में देखने को मिलेंगे।