आज रात पृथ्वी की कक्षा को छोड़कर चंद्रमा की तरफ प्रस्थान करेगा चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 ट्रांस लूनर इंसर्शन (टीएलआई) मैनोवर ऑपरेशन के बाद आज रात 12 बजे से 1 अगस्त रात 1 बजे के बीच पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की तरफ प्रस्थान करेगा। यह भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन है जिसे 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। इसके 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करने की संभावना है।