आज वे सदन छोड़कर नहीं गए, मर्यादा छोड़कर गए हैं: विपक्ष के वॉकआउट पर राज्यसभा के सभापति
राज्यसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के सांसदों ने वॉकआउट कर दिया। इसको लेकर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, "इससे देश के 140 करोड़ लोग आहत होंगे। आज वे सदन छोड़कर नहीं, मर्यादा छोड़कर गए हैं।" सभापति ने कहा, "उन्होंने (विपक्ष) मुझे पीठ नहीं दिखाई है, उन्होंने संविधान को पीठ दिखाई है।"