शुक्रवार को सेंसेक्स 1017.23 अंक और निफ्टी 292.95 अंक टूटकर बंद हुए। बकौल विशेषज्ञ, अमेरिका में आज रोज़गार से जुड़े आंकड़े आने वाले हैं जिनका असर यूएस फेडरल रिज़र्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों पर पड़ सकता है और इसलिए निवेशक सतर्क दिख रहे हैं। वैश्विक बाज़ारों में सुस्ती और मुनाफावसूली के चलते भी शेयर बाज़ार में गिरावट आई।