भारतीय शेयर बाज़ार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेज़ी देखने को मिली। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली घटने से निवेशकों की धारणा मज़बूत हुई। इसके अलावा, वैश्विक बाज़ारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी रैली को सपोर्ट दिया।