आज शाम दिल्ली में होगी एनडीए की बैठक, नीतीश व चंद्रबाबू समेत अन्य नेता होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद एनडीए ने आज (बुधवार) शाम दिल्ली में अपने घटक दलों की बैठक बुलाई है। बकौल रिपोर्ट्स, यह बैठक आज शाम में करीब 4 बजे से शुरू होगी और इस बैठक में जेडीयू के नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री), टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू व लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

Load More