आज शुरू हुईं नई वंदे भारत ट्रेनों में कौन-कौनसे अपग्रेड किए गए हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 9 नए मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जिनमें कई अपग्रेड किए गए हैं। बकौल सरकार, बेहतर सौंदर्यता वाली इन ट्रेनों में पहले की तुलना में अधिक आरामदायक सीटों व बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है और सीटों के नीचे चार्जिंग पॉइंट की प्लेसमेंट को बेहतर किया गया है।