आज से खुला पीएन गाडगिल ज्वेलर्स का आईपीओ, क्या हैं इसकी प्रमुख बातें?
पीएन गाडगिल ज्वेलर्स का आईपीओ मंगलवार से खुल गया और इसके ज़रिए कंपनी का ₹1,100 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है। 10-12 सितंबर तक इस आईपीओ के लिए बोली लगाई जा सकती है और इसका प्राइस बैंड ₹456-480 है। आईपीओ के ज़रिए ₹850 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि ₹250 करोड़ के शेयर ऑफर-फॉर-सेल के तहत जारी होंगे।