आज से ठीक 50 साल पहले खेला गया था पहला वनडे विश्व कप मैच, गावस्कर ने खेले थे पूरे 60 ओवर
7 जून 1975 को भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स में पहला वनडे विश्व कप मैच खेला गया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने 60 ओवर में 334/4 का स्कोर बनाया था। भारतीय टीम 60 ओवर में 132/3 का ही स्कोर बना पाई थी जिसमें सुनील गावस्कर ने पूरे 60 ओवर खेलकर 36*(174 गेंद) रन बनाए थे।