स्पेसडॉटकॉम ने नासा के आकड़ों के हवाले से बताया है कि आज से '2024 पीटी5' नामक क्षुद्रग्रह या पृथ्वी का 'दूसरा चंद्रमा' दिखने लगेगा जो 25 नवंबर तक नज़र आएगा। अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट के इस क्षुद्रग्रह में पृथ्वी जैसी ही चट्टानें हैं। इस नन्हे चंद्रमा को नग्न आंखों से देखना असंभव है लेकिन खगोलीय टेलिस्कोप से इसे देख सकते हैं।