आज से देश में कौन-कौनसे बड़े बदलाव हो रहे हैं लागू?
साइबर फ्रॉड पर रोकथाम के लिए 1 दिसंबर से दूरसंचार कंपनियों को ट्राई के निर्देशानुसार ओटीपी समेत सभी कमर्शियल मेसेज मॉनिटर करने होंगे। इन नियमों को ना मानने वाली कंपनियों के मेसेज ब्लॉक किए जाएंगे। इसके अलावा, येस बैंक रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने की सीमा तय करेगा। गैस सिलिंडरों की कीमतों में भी बदलाव की संभावना है।