आज से बदल गए जीवन बीमा पॉलिसी को सरेंडर करने से संबंधित नियम
जीवन बीमा पॉलिसी को सरेंडर करने से संबंधित नियम आज से बदल गए हैं जिससे पॉलिसीधारकों को ज़्यादा फायदा मिलेगा। अभी एक साल में पॉलिसी सरेंडर करने पर पॉलिसीधारकों को कोई रिफंड नहीं मिलता था लेकिन अब 10 साल के लिए पॉलिसी लेने और ₹50,000 का प्रीमियम भरकर 1 साल में पॉलिसी सरेंडर करने पर करीब ₹31,295 वापस मिलेंगे।