आज से नैशनल हाईवे पर नहीं चलेगा कैश, बिना FASTag वाले वाहनों को देना पड़ेगा 25% ज़्यादा टोल

आज से नैशनल हाईवे के टोल-प्लाज़ा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया गया है। NHAI ने टोल संग्रह की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। अब FASTag के बिना टोल देने पर ऑनलाइन भुगतान करना होगा जिसपर 25% ज़्यादा शुल्क देना पड़ेगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले से टोल-प्लाज़ा पर भीड़ कम होगी।

Load More