आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था: संसद में सुरक्षा चूक को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव
संसद के निचले सदन लोकसभा में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा है, "आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था।" उन्होंने कहा, "लोग संसद में आते हैं, चाहे आगंतुक हों या रिपोर्टर्स, किसी के पास टैग नहीं होते हैं। मुझे लगता है कि सरकार को इस मसले पर ध्यान देना चाहिए।"