आज सीएम केजरीवाल के आवास पर रेड कर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है ईडी: दिल्ली के 2 मंत्री
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज व आतिशी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर गुरुवार को ईडी की छापेमारी और उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। आतिशी ने कहा, "मुख्यमंत्री के घर पहुंचकर ईडी उन्हें गिरफ्तार करने वाली है ।" दरअसल, शराब नीति केस में तीन बार समन जारी होने के बावजूद मुख्यमंत्री केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए।