आज से ऐक्सिस बैंक संभालेगी भारत में सिटी बैंक का कंज़्यूमर बिज़नेस, अधिग्रहण हुआ पूरा

ऐक्सिस बैंक ने बुधवार को बताया कि उसने ₹11,603 करोड़ में सिटी बैंक इंडिया के कंज़्यूमर बिज़नेस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके बाद ऐक्सिस बैंक देश में सिटी बैंक का कंज़्यूमर बिज़नेस संभालेगी और उसे इसके 6 कार्यालयों और 459 एटीएम का ऐक्सेस मिल गया है। सिटी बैंक की 13 देशों में कंज़्यूमर बिज़नेस छोड़ने की योजना है।

Load More