आज से महंगी हो जाएंगी इंडिगो की उड़ानें, टिकट पर लगाया जाएगा ₹1,000 तक का फ्यूल चार्ज
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि के बीच इंडिगो ने 6 अक्टूबर से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के टिकटों पर फ्यूल चार्ज लगाने की घोषणा की है जिसके चलते आज से इंडिगो की उड़ानें महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन के अनुसार, यात्रा की दूरी के आधार पर यह चार्ज लगाया जाएगा जो ₹300 से ₹1,000 तक हो सकता है।