आज से लागू हो सकता है CAA, रात में आ सकती है अधिसूचना
देश में आज रात से नागरिकता संशोधन अनिधनियम (CAA) लागू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय आज सीएए नियमों का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। बता दें, बीते महीने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात की पुष्टि की थी कि सीएए को लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू किया जाएगा।