आज ही के दिन 20 वर्ष पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन 20-वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था और इस मैच में वह एक गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए थे। धोनी ने टेस्ट डेब्यू 2005 में किया था।