आज ही के दिन 2023 में भारत ने श्रीलंका को हराकर ODI की सबसे बड़ी जीत की थी दर्ज
भारत ने 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50-ओवर में 390 रन बनाए जहां विराट कोहली (166) और शुभमन गिल (116) ने शतक लगाए। जवाब में श्रीलंका 73 रनों पर सिमट गई जिसमें तीन बल्लेबाज़ दोहरे अंक तक पहुंच पाए।