आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है 'हिंदी पत्रकारिता दिवस'?

भारत में हर साल 30 मई को 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। पीआईबी के अनुसार, इसी दिन 1826 को पहली बार कोलकाता से हिंदी के पहले समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन हुआ था जिसके संपादक पंडित जुगलकिशोर शुक्ल थे। वहीं, स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी समाचार पत्र 'समाचार सुधावर्षण', 'प्रताप' व 'अभ्युदय' का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Load More