आज ही के दिन दुनिया के 7 अजूबों का हुआ था एलान, ताजमहल को भी किया गया था शामिल
7 जुलाई 2007 को न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन ने दुनिया के 7 अजूबों का एलान किया था जिसमें भारत के ताजमहल को भी शामिल किया गया था। इस अभियान की शुरुआत 2001 में हुई थी जिसमें दुनियाभर के लोगों से वोटिंग कराई गई थी। इस लिस्ट में 200 स्मारकों को शामिल किया गया था जिसमें से 7 को चुना गया।