आज ही के दिन पाकिस्तान के खिलाफ हार के मुंह से जीत छीन लाए थे विराट कोहली
23 अक्टूबर 2022 को मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने 82* रन की पारी खेलकर भारत को लगभग हारा हुआ मैच जिता दिया था। मैच में भारत को आखिरी 2 ओवरों में 31-रन चाहिए थे और 19वें ओवर में कोहली ने हारिस रऊफ के खिलाफ 2 लगातार छक्के जड़े थे।