आज है विश्व टीबी दिवस, जानें किन लोगों को सर्वाधिक रहता है इसका खतरा
24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर 'एनएचएम-यूपी' ने बताया कि टीबी से सर्वाधिक किन लोगों के प्रभावित होने का खतरा रहता है। बकौल 'एनएचएम-यूपी', 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, एचआईवी पीड़ित, मधुमेह रोगी, धूम्रपान करने वाले और इलाज पूरा कर चुके लोगों के इससे प्रभावित होने का सर्वाधिक खतरा रहता है।