आज ही है विदेश मंत्री जयशंकर व जापानी मूल की उनकी पत्नी का जन्मदिन
विदेश मंत्री एस जयशंकर व जापानी मूल की उनकी पत्नी क्योको का आज (9 जनवरी) ही जन्मदिन है। जयशंकर ने पहली पत्नी शोभा की कैंसर से मौत होने के बाद क्योको से शादी की थी। गौरतलब है कि 1990 के दशक में टोक्यो (जापान) में भारतीय दूतावास में कार्यरत रहने के दौरान जयशंकर की क्योको से मुलाकात हुई थी।