आज होने वाले यूके के आम चुनाव में किस व्यवस्था से कितनी सीटों पर होगी वोटिंग?
यूके में 'फर्स्ट पास्ट द पोस्ट' व्यवस्था (एक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक मत पाने वाला उम्मीदवार जीतेगा) से आज आम चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसके तहत मतदाता संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ कॉमन्स' के 650 सदस्यों को चुनेंगे। यूके में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल करने के लिए कम-से-कम 326 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।