आज हम एक चौराहे पर खड़े हैं, राष्ट्रपति को 'अब बहुत हुआ' कहना पड़ा: उप-राष्ट्रपति
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़़ ने दिल्ली के भारती कॉलेज के एक कार्यक्रम में कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर कहा है, "आज हम एक चौराहे पर खड़े हैं...इस पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को 'अब बहुत हुआ' कहना पड़ा।" उप-राष्ट्रपति ने कहा, "आइए हम हिंसा की ऐसी अपमानजनक घटनाओं के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की प्रणाली बनाने का संकल्प लें।"