आज ही के दिन 72 साल पहले शुरू हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र
आज ही के दिन 1952 में स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र शुरू हुआ था। 13 मई 1952 को संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा-लोकसभा) की पहली बैठक हुई थी। राज्यसभा में 26 मई 1952 तक कोई प्रश्नकाल नहीं था और राज्यसभा में पहली बार 27-मई को सवाल पूछे गए थे। पहली लोकसभा का गठन 17 अप्रैल 1952 को हुआ था।