आज ही के दिन आयोजित हुआ था आज़ाद भारत की संसद का पहला सत्र
13 मई 1952 को आज़ाद भारत की पहली संसद का पहला सत्र आयोजित हुआ था। उस सत्र में गणेश वासुदेव मावलंकर देश के पहले लोकसभा स्पीकर बने थे और उन्हीं के नेतृत्व में पूरी संसदीय कार्यवाही हुई थी। उस दिन कई संसद सदस्यों ने शपथ ली थी जिनमें तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी शामिल थे।