आज ही के दिन बतौर कप्तान धोनी के पहले पूर्ण मैच में भारत ने पाकिस्तान को दी थी शिकस्त
भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के खिलाफ अपना पहला टी20I मैच 14 सितंबर 2007 को दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी20 विश्व कप में खेला था। यह मैच भारत के कप्तान के तौर पर एमएस धोनी का पहला पूर्ण मैच भी था। टाई होने के बाद मैच का फैसला बॉल-आउट से किया गया जिसमें भारत 3-0 से जीता था।