आज होने वाला दुर्लभ सूर्य ग्रहण नहीं देख सकेगा भारत का सूर्य उपग्रह 'आदित्य-एल1'
भारत का पहला सूर्य उपग्रह 'आदित्य-एल1' सोमवार को होने वाले दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण को नहीं देख सकेगा। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने 'एनडीटीवी' को बताया, "लैगरेंज पॉइंट 1 पर चंद्रमा स्पेसक्राफ्ट के पीछे है और इस लोकेशन पर ग्रहण का प्रभाव ज़्यादा नहीं है।" इस पोज़ीशन की वजह से आदित्य-एल1 को सूर्य लगातार दिखता रहेगा।