आजकल अभिनेता एक फिल्म के लिए ₹100 करोड़ लेते हैं: चंद्रयान-3 मिशन की लागत पर जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इस परियोजना की लागत को लेकर शुक्रवार को कहा कि इस परियोजना की लागत हॉलीवुड में अंतरिक्ष और चंद्रमा के विषय पर बनने वाली फिल्म की लागत से कम है। उन्होंने कहा, "आजकल एक-दो अभिनेता एक फिल्म के लिए ₹100 करोड़ तक फीस लेते हैं जिससे मैं हैरान हूं।"