आजकल दर्शकों को इंप्रेस करना बेहद मुश्किल हो गया है, केवल मेहनत काम नहीं आती: अनिल कपूर
'द नाइट मैनेजर' से वेब सीरीज़ डेब्यू कर रहे ऐक्टर अनिल कपूर ने कहा है, "इतने साल काम करने के बाद अब (काम) ट्रिकी हो गया है।" उन्होंने कहा, "दर्शकों को इंप्रेस करना आजकल मुश्किल होता जा रहा है। केवल मेहनत ही काम नहीं आती (बल्कि) दुआएं भी चाहिए होती हैं।" इस सीरीज़ में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी हैं।