आजकल मुझे पीएम मोदी के ऑफिस के अंदर से जानकारी मिलती है, पूरा विद्रोह चल रहा है: राहुल
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा है, "आजकल मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस के अंदर से जानकारी मिलती है। अंदर पूरा विद्रोह चल रहा है।" इसके अलावा उन्होंने कहा, "हम सब किसी एक खांचे में फिट होने वाले लोग नहीं हैं, हमारे पास हज़ारों खांचे हैं। हम जहां चाहेंगे वहां फिट हो जाएंगे।"