आजकल मल्लिकार्जुन खरगे अनावश्यक रूप से मेरे ऊपर लाल-पीले हो रहे हैं: यूपी सीएम
अकोला (महाराष्ट्र) में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, "आजकल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अनावश्यक रूप से मुझपर लाल-पीले हो रहे हैं।" उन्होंने कहा, "खरगे जी मुझपर गुस्सा मत करिए। आपको गुस्सा करना है तो हैदराबाद के निज़ाम पर करिए।" दरअसल, खरगे ने योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान और उनके पहनावे पर सवाल खड़े किए थे।