आजकल लोग जज नहीं करते, सहानुभूति रखते हैं: वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर ऐक्टर इमरान खान
अभिनेता इमरान खान ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर अपने डिप्रेशन से जूझने को लेकर बात करते हुए कहा है कि आजकल लोग इसके बारे में बात करने पर जज नहीं करते बल्कि सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने कहा, "तब मैंने मदद लेने के बारे में सोचा तक नहीं।" उन्होंने बताया कि ऐनालिसिस सेशंस लेते हुए उन्हें 8-साल हो चुके हैं।