अभिनेत्री राधिका मदान ने 'दैनिक भास्कर' से हुई बातचीत में बताया है कि आजकल प्रोडक्शन हाउस किसी कलाकार को सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या देखकर फिल्म में लेते हैं। उन्होंने कहा, "अगर आपके 10 लाख फॉलोअर्स नहीं हैं तो कई प्रोजेक्ट्स में आपको ऑडिशन देने का मौका ही नहीं मिलेगा।" बकौल अभिनेत्री, वे मार्केटिंग के लिहाज़ से ऐसा सोचते हैं।