आजतक किन देशों ने मेज़बानी करते हुए जीता है FIFA विश्व कप का खिताब?
अबतक सिर्फ 6 देशों ने मेज़बानी करते हुए FIFA विश्व कप का खिताब जीता है। अबतक हुए 22 विश्व कप में उरुग्वे (1930), इटली (1934), इंग्लैंड (1966), वेस्ट जर्मनी (1974), अर्जेंटीना (1978) और फ्रांस (1998) ने मेज़बान के तौर पर यह खिताब जीता है। FIFA विश्व कप 2026 की मेज़बानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं।