आज़म खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सपा नेता आज़म खान को जेल से रिहा होते ही ईडी ने शनिवार को मनी लॉन्डरिंग केस में गिरफ्तार कर लिया। गाज़ियाबाद की PMLA कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा गया है। ईडी अगले एक-दो दिनों में उनकी रिमांड मांगेगी जिसके बाद लखनऊ में उनसे पूछताछ हो सकती है।