चुनाव आयोग का नाम 'प्रधानमंत्री जिताओ कमीशन' रख देना चाहिए: ओवैसी
आजमगढ़ (यूपी) में रैली के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा/बीजेपी/कांग्रेस पर निशाना साधा। चुनाव आयोग पर तंज़ कसते हुए उन्होंने कहा कि जैसे जेवर एयरपोर्ट का नाम बदला गया वैसे चुनाव आयोग का नाम 'प्रधानमंत्री जिताओ कमीशन' कर देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि सपा सरकार के दौरान शिब्ली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दिया गया।