आज़ाद ने कश्मीर कांग्रेस प्रचार समिति का प्रमुख बनने के कुछ घंटे बाद ही पद से दिया इस्तीफा
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख बनने के कुछ घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, विकार रसूल वानी को प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनाए जाने के खिलाफ पूर्व-विधायक गुलज़ार अहमद वानी ने पार्टी की कॉर्डिनेशन कमिटी और पूर्व-विधायक अब्दुल राशिद डार ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।