आज़ादी के 75वें साल में यह संविधान का मज़ाक है: महिलाओं की जगह पुरुषों के शपथ पर चिदंबरम
मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित महिला पंचायत पदाधिकारियों की जगह उनके पति या पुरुष परिजनों को शपथ दिलाए जाने पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "महिला प्रतिनिधियों के...पतियों को पंचायतों के 'सदस्य' के रूप में शपथ लेते देखना...एक त्रासदी और कॉमेडी...दोनों है। यकीन नहीं होता...आज़ादी के 75वें साल में...संविधान और कानूनों का...ऐसा मखौल उड़ाया जा...सकता है।"